Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2026 – जाने आयु, तारीख, योग्यता पद 2759

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भर्ती 2026

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर 06-परीक्षा/2026 के माध्यम से प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा (Technical Assistant Group C) के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता एवं वेतन आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

UPSSSC Technical Assistant Group C Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नाम प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी
पदों की संख्या 2759
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://upsssc.gov.in/

आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.07.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर उत्तर प्रदेश प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25500 – ₹81100 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। और अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 22 मई 2026 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 जून 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकते है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 22-05-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 11-06-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 11-06-2026

यह भी पढ़ें : UP Cooperative Bank Special Recruitment 2026 – वेतन 34000 प्रतिमाह जाने योग्यता, आयु आदि

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Application Process)

  • आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले UPSSSC की वैबसाइट पर जाए।
  • अपना पंजीकरण पूरा कर लॉगिन कर लें।
  • ऑनलाइन आवेदन मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top