Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UP Cooperative Bank Special Recruitment 2026 – वेतन 34000 प्रतिमाह जाने योग्यता, आयु आदि

UP Cooperative Bank Special Recruitment 2026 | उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक विशेष भर्ती 2026

UP Cooperative Bank Special Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मण्डल, लखनऊ (UPCISB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर A-I/S.R./2026 के अनुसार सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा विशेष चयन 2026 (Special Recruitment) के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

UPCISB Special Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मण्डल
पद का नाम विशेष भर्ती
पदों की संख्या 116
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://upcisb.upsdc.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक विशेष भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • प्रबंधक (Manager) : भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री जिसमें कम से कम 55% अंक हों अथवा स्नातक की डिग्री जिसमें अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी में से कोई एक विषय हो और कम से कम 55% अंक हों।
  • जूनियर प्रबंधक (Junior Manager) : भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री जिसमें कम से कम 55% अंक हों अथवा स्नातक की डिग्री जिसमें अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी में से कोई एक विषय हो और कम से कम 55% अंक हों।
  • सहायक/कैशियर, बैंकिंग सहायक / लिपिकीय कर्मचारी (Assistant/Cashier, Banking Assistant / Clerical Staff) : भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 55% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री। कंप्यूटर में न्यूनतम CCC प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
  • सहायक/टाइपिस्ट (Assistant/Typist) : भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में क्रमश 30 और 40 शब्द प्रति मिनट की गति हो। कंप्यूटर में न्यूनतम CCC प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
  • सहायक अभियंता सिविल (Assistant Engineer Civil) : भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष डिग्री।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹25620 – ₹177500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख (Application Dates)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 25 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 15-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 15-04-2026

यह भी पढ़ें : MPLRS Bhu Abhilekh Recruitment 2026 – एमपी भू-अभिलेख भर्ती जाने पात्रता, आयु, वेतन आदि

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPCISB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
  • आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top