DSSSB Delhi Assistant Manager Recruitment 2026 | DSSSB दिल्ली असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/2026 के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) के 216 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले-पहले तक DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
DSSSB Assistant Manager Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
| पद का नाम | असिस्टेंट मैनेजर |
| पदों की संख्या | 216 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है और आयु को दिनांक 28.03.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना को देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
DSSSB दिल्ली असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सहायक प्रबंधक पर्यटन (Assistant Manager Tourism) : टूरिज्म में मास्टर्स या टूरिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या ट्रैवल और टूरिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
- सहायक प्रबंधक जनरल (Assistant Manager General) : किसी भी विषय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर।
- सहायक प्रबंधक लेखा (Assistant Manager Accounts) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए / सीएमए के साथ लेखा और वित्त में 03 वर्ष का अनुभव।
- सहायक प्रबंधक कानूनी (Assistant Manager Legal) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव।
- सहायक प्रबंधक एयर टिकटिंग (Assistant Manager Air Ticketing) : IATA / UFTAA से डिप्लोमा कोर्स के साथ ग्रेजुएट या टूरिज्म में ग्रेजुएट, टिकटिंग रिज़र्वेशन, फेयर कंस्ट्रक्शन वगैरह में सर्टिफिकेट कोर्स के साथ।
- सहायक प्रबंधक जनसंपर्क (Assistant Manager Public Relation) : पीआर / एडवरटाइजिंग / मास कम्युनिकेशन / जर्नलिज़्म में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट और इस फील्ड में 02 साल का एक्सपीरियंस।
- सहायक ग्रेड–I आईटी (Assistant Grade–I IT) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में B.Tech. बी.टेक.।
- रेडियोग्राफ़ (Radiographer) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से साइंस के साथ सीनियर सेकेंडरी (10+2) और किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से रेडियोग्राफी में सर्टिफिकेट (02 साल का कोर्स) या रेडियोग्राफी में डिप्लोमा (02 साल का कोर्स) या बीएससी (रेडियोग्राफी) या रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी (02 साल)।
- ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस में बारहवीं पास और किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑप्टोमेट्री में डिग्री।
- जूनियर रेडियोग्राफर (Junior Radiographer) : मैट्रिक के साथ एक्स-रे के डार्क रूम में 2 साल का अनुभव।
- मीटर और रिले टेस्टर ग्रेड – II (Meter & Relay Tester Grade – II) : मैट्रिकुलेट अन्य योग्यता: इलेक्ट्रीशियन या योग्यता श्रेणी – I के ग्रेड में आईटीआई।
- रिपोर्टर (Reporter) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से बैचलर्स डिग्री।
- कातिब सुलेखक (Katib Calligrapher) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उर्दू को इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर लेकर सीनियर सेकेंडरी या उसके बराबर पास होना चाहिए।
- पटवारी (Patwari) : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या उसके बराबर।
- जूनियर विधि अधिकारी (Junior Law Officer) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके बराबर से लॉ में रेगुलर डिग्री (जिससे उम्मीदवार को बार में रजिस्ट्रेशन और कोर्ट में पेश होने का हक मिलता है) और बार में 05 साल का अनुभव होना चाहिए।
- रासायनिक सहायक (Chemical Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री सब्जेक्ट के साथ बीएससी।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-I (Stenographer Grade-I) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक की डिग्री।
- जूनियर प्रयोगशाला सहायक (Junior Laboratory Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास और लैब के काम में तीन साल का अनुभव।
- बुक बाइंडर (Book Binder) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से बुक बाइंडिंग में ITI या इसके बराबर पास।
- सहायक माइक्रोफोटोग्राफर (Assistant Microphotographist) : (किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजिक्स सब्जेक्ट के साथ बीएससी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 – ₹1,51,100/- प्रतिमाह का वेतन पदों के अनुसार दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 27 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 27-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 28-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 28-03-2026 |
यह भी पढ़ें : KRCL Apprentice Recruitment 2026 – 1 वर्ष की अप्रेंटिस के लिए कोंकण रेलवे मे भर्ती
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

