KRCL Apprentice Recruitment 2026 | कोंकण रेलवे अप्रेंटिस अप्रेंटिस 2026

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन CO/APPR/2026/01 के माध्यम से 1 वर्ष की अप्रेंटिस (Apprentice) के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। और आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
KRCL Trainee Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 190 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | konkanrailway.com |
आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2026 से पहले तक आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 21-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 21-03-2026 |
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Apprentices) पद के लिए योग्यता : संबंधित स्ट्रीम में बीई/बी.टेक।
- तकनीशियन डिप्लोमा अपरेंटिस (Technician Diploma Apprentices) पद के लिए योग्यता : संबंधित स्ट्रीम में डिप्लोमा।
- सामान्य स्ट्रीम स्नातक (General Stream Graduates) पद के लिए योग्यता : बैचलर ऑफ आर्ट्स / बैचलर ऑफ साइंस / बैचलर ऑफ कॉमर्स / बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / बैचलर ऑफ मैनेजमेंट साइंस / बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन / बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज में डिग्री।
प्रशिक्षण के समय वेतन
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवार को पदों के अनुसार जैसे ग्रेजुएट के लिए ₹4500/- हर महीने और डिप्लोमा होल्डर के लिए ₹4000/- हर महीने का वेतन उम्मीदवार के खाते मे जमा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :CSBC Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 | बिहार सिपाही प्रचालक भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए NATS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

