Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UPSC IES / ISS Recruitment 2026 | यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2026

UPSC IES / ISS Recruitment 2026 | यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2026

UPSC IES - ISS Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर 07/2026-IES/ISS के माध्यम से भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES / ISS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

UPSC IES / ISS Examination 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड संघ लोक सेवा आयोग
पद का नाम भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2026
पदों की संख्या 44
आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://upsc.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹200/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • भारतीय आर्थिक सेवा पद के लिए योग्यता : इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए कैंडिडेट के पास इकोनॉमिक्स / अप्लाइड इकोनॉमिक्स / बिज़नेस इकोनॉमिक्स / इकोनॉमेट्रिक्स में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री भारत में सेंट्रल या स्टेट लेजिस्लेचर के एक्ट से बनी यूनिवर्सिटी या पार्लियामेंट के एक्ट से बने दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 के सेक्शन 3 के तहत डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित यूनिवर्सिटी या सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा समय-समय पर अप्रूव्ड किसी फॉरेन यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।

  • भारतीय सांख्यिकी सेवा पद के लिए योग्यता : इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए कैंडिडेट के पास स्टैटिस्टिक्स / मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स / एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में से किसी एक सब्जेक्ट के साथ बैचलर डिग्री या स्टैटिस्टिक्स / मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स / एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री भारत में सेंट्रल या स्टेट लेजिस्लेचर के एक्ट से बनी यूनिवर्सिटी या पार्लियामेंट के एक्ट से बने दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 के सेक्शन 3 के तहत डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित या सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा समय-समय पर अप्रूव्ड किसी फॉरेन यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 11 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 03-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 03-03-2026

यह भी पढ़ें : HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 – हिमाचल प्रदेश मे सहायक स्टाफ नर्स के लिए सरकारी नौकरी

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSC Online पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top