CSIR-CRRI Translator, Assistant, MTS Recruitment 2026 | जूनियर हिंदी अनुवादक, सुरक्षा सहायक / वॉच एंड वार्ड सहायक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ

सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली (CSIR-CRRI) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र 02/PC/Non-Tech-2026 के अनुसार जूनियर हिंदी अनुवादक, सुरक्षा सहायक / वॉच एंड वार्ड सहायक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना पत्र मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
CSIR-CRRI New Delhi Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली |
| पद का नाम | जूनियर हिंदी अनुवादक, सुरक्षा सहायक / वॉच एंड वार्ड सहायक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ |
| पदों की संख्या | 12 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.csir.res.in/en |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 23.02.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति एवं सभी महिला उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर हिंदी अनुवादक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या इंग्लिश में मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री जिसमें डिग्री लेवल पर इंग्लिश या हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो या परीक्षा का माध्यम हो।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री जिसमें माध्यम हिंदी या अंग्रेजी हो और डिग्री लेवल पर अंग्रेजी या हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो या परीक्षा का माध्यम हो।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री हिंदी या इंग्लिश के अलावा किसी भी विषय में जिसमें हिंदी और इंग्लिश अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हों या दोनों में से कोई एक परीक्षा का माध्यम हो और दूसरा डिग्री लेवल पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो।
- सुरक्षा सहायक / वॉच एंड वार्ड सहायक पदों के लिए योग्यता : पूर्व सैनिक, आर्मी में JCO या अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेज में इसके बराबर का पद जिन्हें सिक्योरिटी के काम में पांच साल का अनुभव हो।
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए योग्यता : 10वी मैट्रिकुलेशन या समकक्ष पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
- जूनियर हिंदी अनुवादक : ₹35,400 – ₹1,12,400/-
- सुरक्षा सहायक / वॉच एंड वार्ड सहायक : ₹35,400 – ₹1,12,400/-
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ : ₹18,000 – ₹56,900/-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 02 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 02-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 23-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 23-02-2026 |
यह भी पढ़ें : CSIR CCMB Technician Recruitment 2026 | सेलुलर और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी केंद्र भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको CSIR-CRRI की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि सभी दर्ज हो जाने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

