Bank of Baroda IT Department Recruitment 2026 | बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी विभाग भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की तरफ से जारी हुए भर्ती के नोटिफ़िकेशन नंबर BOB/HRM/REC/ADVT/2026/04 के माध्यम से आईटी विभाग (IT Department) मे कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतन एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| पद का नाम | आईटी विभाग |
| पदों की संख्या | 418 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | bankofbaroda.bank.in/career |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों को ₹175/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
Bank of Baroda IT Department Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टेक. / एम.ई. / एम.टेक. /एमसीए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48,480 – ₹1,05,280/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 30 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 30-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 19-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 19-02-2026 |
यह भी पढ़ें : Exim Bank MT Vacancy 2026 – एक्जिम बैंक प्रबंधन प्रशिक्षार्थी पदों के लिए भर्ती ₹48480 वेतन जाने पूरी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आप BOB Bank की आधिकारिक वैबसाइट के Career भाग मे जाकर अपना पंजीकरण कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें। और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

