CSIR CLRI MTS Recruitment 2026 | वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान आशुलिपिक भर्ती 2026

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/2026 के अनुसार जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
CSIR CLRI Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद |
| पद का नाम | जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ |
| पदों की संख्या | 13 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://recruitment.clri.org/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 02.03.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छुट दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है आप इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए योग्यता : 10+2 / बारहवीं या इसके समकक्ष और DoPT द्वारा समय-समय पर तय किए गए निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्टेनोग्राफी में दक्षता।
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए योग्यता : 10+2 / XII या इसके बराबर और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड में प्रोफिशिएंसी और DoPT द्वारा समय-समय पर तय किए गए नियमों के अनुसार कंप्यूटर का इस्तेमाल करने में दक्षता।
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए योग्यता : 10वी मैट्रिकुलेशन या समकक्ष पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35,973 – ₹53,628/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 23 जनवरी 2026 और आवेदन शुल्क एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 02 मार्च 2026 से पहले तक आप आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा ।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 23-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 02-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 02-03-2026 |
यह भी देखें : Central Bank Exchange Officer Recruitment 2026 | सेंट्रल बैंक एक्सचेंज ऑफिसर भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको CSIR CLRI की आधिकारिक वैबसाइट https://recruitment.clri.org/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

