Rajasthan RSSB Clerk/Junior Assistant Recruitment 2026 | राजस्थान आरएसएसबी लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन नंबर 04/2026 के माध्यम से लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Clerk/Junior Assistant) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक RSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ना न भूलें।
RSSB Rajasthan Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| पद का नाम | लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक |
| पदों की संख्या | 10644 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
- राजस्थान राज्य के मूल निवासी पुरुष उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आते है उन्हे 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा मे छूट।
- राजस्थान राज्य के मूल निवासी महिला उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आती है उन्हे 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा मे छूट।
- सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार को 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा मे छूट।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है।
आपके आवेदन फॉर्म का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा पास।
- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के तहत DOEACC द्वारा संचालित “O” या हायर लेवल सर्टिफिकेट कोर्स।
- नेशनल/स्टेट काउंसिल या वोकेशनल ट्रेनिंग स्कीम के तहत आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)/डेटा प्रिपरेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (DPCS) सर्टिफिकेट।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
RSSB Clerk/Junior Assistant 2026 भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों लेवल-5 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 15 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 फरवरी 2026 तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये हुए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 15-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 13-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 13-02-2026 |
यह भी पढ़ें : RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 | राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको RSSB की आधिकारिक वैबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा और अपना पंजीकरण Rajasthan SSO Portal पर करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

