Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bihar BLCS DEO, Stenographer Recruitment 2025

Bihar BLCS DEO, Stenographer Recruitment 2025 | बिहार विधान परिषद भर्ती 2025

Bihar BLCS DEO, Stenographer Recruitment 2025
Bihar BLCS DEO, Stenographer Recruitment 2025

बिहार विधान परिषद् सचिवालय (BLCS) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/2025 के अनुसार DEO, Stenographer और भी कई अन्य रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी गयी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Bihar Legislative Council Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Bihar Legislative Council Secretariat (BLCS)
पद का नाम DEO, Stenographer & Other Posts
पदों की संख्या 64
आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://vidhanparishad.bihar.gov.in/

आयु सीमा – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 21-42 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 42 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2025

आवेदन शुल्क – Application Fees

बिहार विधान परिषद भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा साथ ही यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹100/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

पद का नाम पद के लिए योग्यता
निजी सहायक राज्य/केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और हिंदी में शॉर्टहैंड स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी और इंग्लिश में टाइपराइटिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आशुलिपिक राज्य/केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और हिंदी में शॉर्टहैंड स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी और इंग्लिश में टाइपराइटिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
डाटा एंट्री ऑपरेटर राज्य/केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान या बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास और हिंदी एवं अंग्रेजी में कंप्यूटर पर 8000  की ड्प्रेशन प्रति घंटा की गति।
निम्न वर्गीय लिपिक राज्य/केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान या बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास और हिन्दी एवं अंग्रेजी मे 30 शब्द प्रति मिनट की गति।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹1,42,400/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 दिसम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 28-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 19-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 19-12-2025

यह भी पढ़ें : Kolkata Metro Railway Apprentice Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आप Bihar Legislative Council Secretariat (BLCS) की आधिकारिक वैबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top