Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BDL Management Trainee Recruitment 2025

BDL Management Trainee Recruitment 2025 | बीडीएल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025

BDL Management Trainee Recruitment 2025
BDL Management Trainee Recruitment 2025

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर BDL/C-HR (TA & CP) /2025-4 के अनुसार Management Trainee के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

BDL Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डBharat Dynamics Limited (BDL)
पद का नामManagement Trainee
पदों की संख्या80
आवेदन की अंतिम तिथि03 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइटhttps://bdl-india.in/

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होना चाहिए और आयु को दिनांक 25.11.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन शुल्क – Application Fees

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी जाएगी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹500/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹0/-
दिव्यांग ₹0/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

पद का नाम पद के लिए योग्यता
MT (Electronics) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स के विषय में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Mechanical ) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Electrical) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल के विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Computer Science) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Metallurgy) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से धातु विज्ञान के क्षेत्र में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Chemical) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से केमिकल विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Civil) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (या 5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम) या समकक्ष पाठ्यक्रम।
MT (Finance) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षा में पास होना।
MT (Human Resources) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टिट्यूशन से 2 साल के टाइम पीरियड के साथ MBA में फर्स्ट क्लास या इसके बराबर / HR / PM & IR / पर्सनल मैनेजमेंट / इंडस्ट्रियल रिलेशन / सोशल साइंस / सोशल वेलफेयर / सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रु 40,000 – रु 1,40,000 का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिया जाएगा इससे जुड़ी सभी जानकारी को आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 03 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 29 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 03-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 29-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 29-12-2025

यह भी पढ़ें : JKSSB SI Sub Inspector Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How To Apply

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको BDL की आधिकारिक वैबसाइट https://bdl-india.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद Career Section मे जाये और उसके बाद अपना पंजीकरण करें जिसके बाद लॉगिन करें और अपने आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top