DTU Delhi Non Teaching Recruitment 2025 | डीटीयू दिल्ली गैर शिक्षण भर्ती 2025
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU Delhi) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 03/2025 के अनुसार गैर-शिक्षण (Non Teaching) मंत्रालयिक समूह सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक DTU की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
DTU Delhi Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Delhi Technological University (DTU Delhi) |
| पद का नाम | Non Teaching |
| पदों की संख्या | 66 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://dtu.ac.in/ |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
DTU Delhi Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान पूरा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹1500/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹750/- |
| दिव्यांग | ₹750/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- Junior Officer Assistant :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। (35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट प्रत्येक शब्द के लिए पांच (05) कुंजी अवसादों के औसत पर क्रमशः 10500 केडीपीएच और 9000 केडीपीएच के अनुरूप हैं)।
- Office Assistant / Data Entry Operator (DEO) :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ केंद्र/राज्य सरकार/विश्वविद्यालय/आर एंड डी संस्थान/स्वायत्त निकाय/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में लेवल-2 (7वें सीपीसी) में कम से कम दो वर्ष का प्रासंगिक अनुभव। और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। (35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट प्रत्येक शब्द के लिए औसतन पांच (05) कुंजी अवसादों पर क्रमशः 10500 केडीपीएच और 9000 केडीपीएच के अनुरूप हैं)।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 10 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से विभाग को न भेजें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 10-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30-11-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 30-11-2025 |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर कनिष्ठ अधिकारी सहायक पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को रु19900 का वेतन दिया जाएगा और कार्यालय सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को रु25500 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
यह भी पढ़ें : RSSB Primary School Teacher Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How To Apply
आवेदन करने के लिए आपको DTU Delhi की आधिकारिक वैबसाइट https://dtu.ac.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

