BPSSC Bihar Sub Inspector Police Recruitment 2025 | बिहार सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती 2025
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 05/2025 के अनुसार बिहार सरकार, गृह विभाग आरक्षी शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (BPSSC Bihar Sub Inspector Police Recruitment 2025) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक एवं पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आप Bihar SI Police Recruitment 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
Bihar SI Police Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | Bihar Public Subordinate Service Commission (BPSSC) |
पद का नाम | Sub Inspector Police |
पदों की संख्या | 1799 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वैबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट – Age Limit For Bihar SI Police Recruitment 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है एवं आयु की गणना दिनांक 01 अगस्त 2025 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आयु सीमा | |
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 37 वर्ष |
आयु की गणना दिनांक | 01.08.2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees For Bihar Police Vacancy 2025
बिहार सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
आप आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म शुल्क सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए इस शुल्क को सुरक्षित रखा जाएगा।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹100/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | नि:शुल्क |
दिव्यांग | नि:शुल्क |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समक्षक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन करने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें। यदि किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देने के बाद अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।
शारीरिक मानदंड
मानक | पुरुषों के लिए | महिला के लिए | |
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग | एससी / एसटी | सभी वर्गों के लिए | |
ऊंचाई | 165 सेमी | 160 सेमी | 155 सेमी |
छाती | 81-86 सेमी | 79-84 सेमी | लागू नहीं |
ऊंची कूद | 04 फीट | 03 फीट | |
लंबी कूद | 12 फीट | 09 फीट | |
दौड़ | 1.6 किलोमीटर 06 मिनट 30 सेकंड में | 01 किलोमीटर 06 मिनट में | |
गोला फेक | 16 पाउंड गोला 16 फीट के माध्यम से | 10 फीट से 12 पाउंड का लक्ष्य |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल-06 के अनुसार वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 23 सितम्बर 2025 और आवेदन शुल्क का भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की इस सरकारी नौकरी में आवेदन करने का अवसर आपसे न छूटे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 23-09-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 26-10-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 26-10-2025 |
यह भी पढ़ें : SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025 | एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको BPSSC की आधिकारिक वैबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले BPSSC वैबसाइट पर जाये।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
FAQ – BPSSC Bihar Sub Inspector Police Recruitment 2025
- ❓ Q1. BPSSC Bihar Sub Inspector Police Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
- ✅ Ans. इस भर्ती में कुल 1799 पद निकाले गए हैं।
- ❓ Q2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
- ✅ Ans. आवेदन प्रक्रिया 23 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
- ❓ Q3. BPSSC SI Recruitment 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
- ✅ Ans. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- ❓ Q4. BPSSC Bihar SI भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
- ✅ Ans. सामान्य वर्ग के लिए आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
- ❓ Q5. इस भर्ती का वेतनमान कितना है?
- ✅ Ans. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-06 पे मैट्रिक्स (₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह) वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
- ❓ Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
- ✅ Ans. चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।
- ❓ Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
- ✅ Ans. General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 है जबकि SC/ST और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के लिए छूट दी गयी है।
- ❓ Q8. आवेदन कैसे करें?
- ✅ Ans. उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Comment