GMC Rewa Paramedical Course Online Form 2025
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा (GMC Rewa) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना 23234/पैरामेडि./एम.सी./2025 के अनुसार पैरामेडिकल (GMC Rewa Paramedical Course Online Form 2025) प्रवेश 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले तक भर सकते है।

आप इस फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि जानकारी को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी गयी इस पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
GMC Rewa Paramedical Course 2025 – का संक्षिप्त विवरण – (Overview)
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | Shyam Shah Medical College, Rewa (SSMC Rewa) |
पद का नाम | Paramedical |
पदों की संख्या | 205 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 सितम्बर 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वैबसाइट | www.ssmcrewa.ac.in |
आयु सीमा – Age Limit
इस प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष से कम नहीं होंगा चाहिए एवं आयु को दिनांक 31.12.2024 के अनुसार माना जाएगा। आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय केवल अपनी जन्म तिथि को केवल 10वी अंकसूची के आधार पर ही दर्ज करें।
परीक्षा शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees
इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 700 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों ओ 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
सामान्य (UR) | ₹700/- |
पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (OBC/EWS) | ₹500/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹500/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification
डिप्लोमा / सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) में कम से कम 40% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 5% अंकों की छूट दी जाएगी।
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु आवेदन आमंत्रित किए है। इसमे केवल शैक्षणिक सत्र 2023-24 अथवा उससे पूर्व हायर सेकंडरी परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र है।
पाठ्यक्रम का नाम | पाठ्यक्रम | पाठ्यक्रम की अवधि | सीट |
Medical Lab technician | Diploma | 02 वर्ष | 30 |
X-Ray Radiographer Technician | Diploma | 02 वर्ष | 10 |
Anaesthesia Technician | Diploma | 02 वर्ष | 20 |
Microbiology | Diploma | 02 वर्ष | 20 |
Cath Lab Technician | Diploma | 02 वर्ष | 10 |
Dialysis Technician | Diploma | 02 वर्ष | 20 |
Diploma in PFT Technician | Diploma | 02 वर्ष | 10 |
Optrometric Refraction | Diploma | 02 वर्ष | 15 |
Ortho Technician | Certificate | 01 वर्ष | 20 |
E.C.G. Technician | Certificate | 01 वर्ष | 20 |
O.T. Technician | Certificate | 01 वर्ष | 10 |
Health Inspector | Certificate | 01 वर्ष | 10 |
Hospital Medical Record Science | Certificate | 01 वर्ष | 10 |
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
GMC Rewa Paramedical Course के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 03 सितम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा का भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2025 से पहले तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से विभाग को न भेजें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय यदि किसी उम्मीदवार से अपने आवेदन फॉर्म मे किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो उम्मीदवार उस गलती को दिनांक 17 सितम्बर 2025 तक सुधार सकते है। जिसके लिए उम्मीदवार को एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 03-09-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 15-09-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 15-09-2025 |
संसोधन की अंतिम तारीख | 17-09-2025 |
स्क्रूटनी / काउंसलिंग एवं प्रवेश की तिथि | 22-09-2025 |
यह भी पढ़ें : MPRDC Manager/ EA/ MD Recruitment 2025 – मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भर्ती 2025
आवेदन कैसे करें – How To Apply
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा (GMC Rewa) पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आपको Iforms MP Online की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले Iforms MP Online पर जाये।
- आवेदन करें पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Leave a Comment