Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025 – बम्पर सरकारी जॉब 13217 पद

IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र CRP RRBs XIV के अनुसार IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए 13217 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक https://www.ibps.in/ पर जाकर भर सकते है।

IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025
IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप इस भर्ती का अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

IBPS RRB 14th Recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण – (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड  Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
पद का नाम  CRP RRB Office Assistants
पदों की संख्या  13217
आवेदन की अंतिम तिथि  21 सितम्बर 2025
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.ibps.in

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और यह आयु पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। एवं आयु की गणना 01.09.2025 के अनुसार की जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.09.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

IBPS Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 850 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 175 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।

आवेदन शुल्क का भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाले प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹850/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹175/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification

पद का नाम योग्यता
Office Assistants (Multipurpose) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष।
Officer Scale-I (Assistant Manager) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष और कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।
Officer Scale-II General Banking Officer (Manager) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ।  

बैंकिंग, वित्त, विपणन, कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य पालन, कृषि विपणन एवं सहकारिता, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र में डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
Officer Scale-II Specialist Officers (Manager) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स / संचार / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
Officer Scale-III (Senior Manager) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ।  

बैंकिंग, वित्त, विपणन, कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्यपालन, कृषि विपणन एवं सहकारिता, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र में डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतन ₹19,000 – ₹22,000 प्रतिमाह दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 01 सितम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म का शुल्क एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितम्बर 2025 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 01-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 21-09-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 21-09-2025
पूर्व परीक्षा तिथि नवंबर/दिसंबर 2025
मुख्य परीक्षा की तारीख दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
 रिज़ल्ट फरवरी/मार्च 2026

यह भी पढ़ें : RPSC Junior Legal Officer JLO Recruitment 2025 – राजस्थान की सरकारी नौकरी वेतन लेवल 10

आवेदन कैसे करें – How to Apply

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को https://www.ibps.in/ पर जाना होगा। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

  • आवेदन करने के लिए IBPS की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये।
  • आवेदन करने पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें Office Assistant || Scale I, II ,III
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQ – IBPS CRP RRB Office Assistants Recruitment 2025

Q1. IBPS RRB Office Assistant Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
✅ Ans. इस भर्ती में कुल 13217 पद जारी किए गए हैं।

❓ Q2. आवेदन की तिथि क्या है?
✅ Ans. आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 21 सितंबर 2025 तक चलेगी।

❓ Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
✅ Ans. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जरूरी हैं।

❓ Q4. आयु सीमा क्या है?
✅ Ans. सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

❓ Q5. IBPS RRB Office Assistant का वेतनमान कितना है?
✅ Ans. चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन लगभग ₹19,000 से ₹22,000 प्रतिमाह मिलेगा।

❓ Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
✅ Ans. चयन प्रक्रिया में Preliminary Exam और Main Exam शामिल होंगे। कोई इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

❓ Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
✅ Ans. सामान्य वर्ग और OBC के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है, जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹175 है।

❓ Q8. आवेदन कैसे करें?
✅ Ans. उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top