RPSC Junior Legal Officer JLO Recruitment 2025
राजस्थान लोक सेवल आयोग, अजमेर (RPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 08/Exam/JLO-JDA/EP-I/2025-26 के अनुसार RPSC Junior Legal Officer JLO Recruitment 2025 के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक RPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म को भर सकते है।
आप RPSC Recruitment 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को MP Sarkari Result की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।
RPSC JLO Recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण – (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Rajasthan Public Service Commission, Ajmer (RPSC) |
| पद का नाम | Junior Legal Officer (JLO) |
| पदों की संख्या | 12 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 सितम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य अनारक्षित / पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर / अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर / अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और सभी वर्ग के दिव्यांगजन उम्मीदवारों को भी 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹600/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹400/- |
| दिव्यांगजन (PwD) | ₹400/- |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 रखी गयी है और उम्मीदवार की आधिकारिक आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 01.01.2026 |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification
- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से विधि में डिग्री या सरकार द्वारा घोषित समकक्ष डिग्री। साथ ही देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर RPSC JLO Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मेट्रिक्स लेवल 10 और ग्रेड पे रु3600 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 27 अगस्त 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने की और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितम्बर 2025 तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 27-08-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 25-09-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 25-09-2025 |
यह भी देखें : BPSC DSO District Sports Officer Recruitment 2025 – बिहार जिला खेल पदाधिकारी भर्ती 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को RPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
- आवेदन करने के लिए RPSC की वैबसाइट पर जाये।
- SSO Portal पर जाकर अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
FAQ – RPSC Junior Legal Officer (JLO) Recruitment 2025
❓ Q1. RPSC JLO Recruitment 2025 में कितने पद हैं?
✅ Ans. इस भर्ती में कुल 12 पद जारी किए गए हैं।
❓ Q2. इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
✅ Ans. उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (Law) में स्नातक डिग्री (LLB) होनी चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
❓ Q3. RPSC JLO का वेतनमान कितना है?
✅ Ans. चयनित उम्मीदवारों को वेतन Level-10 Pay Matrix के अनुसार मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
❓ Q4. आवेदन की तिथि क्या है?
✅ Ans. आवेदन करने की तारीख 27.08.2025 से शुरू होकर 25.09.2025 तक चलेगी।
❓ Q5. आयु सीमा क्या है?
✅ Ans. उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
❓ Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
✅ Ans. चयन प्रक्रिया में Written Exam और Interview शामिल होंगे। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
❓ Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
✅ Ans. General और OBC के लिए शुल्क ₹600 है जबकि SC/ST वर्ग के लिए ₹400 है।
❓ Q8. आवेदन कैसे करें?
✅ Ans. इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Please help