Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

AAI Senior Assistant Recruitment 2025 – एयरपोर्ट अथॉरिटी में ₹36,000 सैलरी वाली नौकरी

AAI Senior Assistant Recruitment 2025 | AAI Vacancy 2025

AAI Senior Assistant Recruitment 2025
AAI Senior Assistant Recruitment 2025

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) ने Senior Assistant के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अधिसूचना ER/02/2024 जारी किया है इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को AAI की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तरिख से पहले तक भर सकते है। साथ ही अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जो आपको आवेदन करने के लिए जरूर है सभी को Sarkari Result MP की जॉब पोस्ट मे देख सकते है।

आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दी गए सभी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन फॉर्म को भर सकें।

  • विवरण – जानकारी
  • भर्ती बोर्ड – AAI
  • पद का नाम – Senior Assistant
  • पदों की संख्या – 32
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 26 अगस्त 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
  • आधिकारिक वैबसाइट – www.aai.aero

AAI Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क की छूट दी गयी है। इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

बाकी सभी वर्ग के अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

  • सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस : ₹1000/-
  • एससी / एसटी : नि:शुल्क
  • महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है एवं आयु को 01.07.2025 के अनुसार रखी गयी है। और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गयी है। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना तिथि : 01/07/2025

AAI Senior Assistant भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • Senior Assistant (Electronics) NE-6 : इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार / रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं संबंधित विषय में दो वर्ष का प्रासंगिक अनुभव।

  • Senior Assistant (Accounts) NE-6 : स्नातक (अधिमानतः बी.कॉम.) एमएस ऑफिस में कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा के साथ एवं संबंधित विषय में दो वर्ष का प्रासंगिक अनुभव।

  • Senior Assistant (Official Language) NE-6 : स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी में स्नातकोत्तर उपाधि या स्नातक स्तर पर हिंदी विषय के साथ अंग्रेजी में स्नातकोत्तर उपाधि।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

वेतनमान और स्तर – रु. 36,000-3%-1,10,000 एनई-6 स्तर (वरिष्ठ सहायक) – आईडीए पैटर्न मूल वेतन के अतिरिक्त, महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 35% की दर से भत्ते, एचआरए और अन्य लाभ जिनमें सीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, चिकित्सा लाभ आदि शामिल हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नियमों और विनियमों के अनुसार स्वीकार्य हैं।

AAI Recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 05 अगस्त 2025 और आवेदन करने एवं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटें।

  • आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 05/08/2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26/08/2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 26/08/2025

यह भी पढ़ें : SECL Apprentice Recruitment 2025 | SECL अपरेंटिस भर्ती की पूरी जानकारी अप्लाई ऑनलाइन

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को AAI की आधिकारिक वैबसाइट https://www.aai.aero/en पर जाकर भर सकते है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप AAI वैबसाइट के Career भाग में जाये और उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें जिसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करना होगा सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर दें एवं अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top