Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

GSECL Instrument Mechanic Recruitment 2025: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

GSECL Instrument Mechanic Recruitment 2025 | GSECL Instrument Mechanic Vacancy 2025

GSECL Instrument Mechanic Recruitment 2025
GSECL Instrument Mechanic Recruitment 2025

गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के अनुसार Instrument Mechanic के पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन को GSECL की आधिकारिक वैबसाइट gsecl.in पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को नीचे इस पोस्ट में देख सकते है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ना न भूलें।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभ तिथि 04 जुलाई 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 समय शाम 06 बजे से पहले-पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन आप कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

आपको अपने आवेदन फॉर्म को केवल ऑनलाइन ही भरना है आपको अपने किसी भी दस्तावेजों को GSECL को डाक या अन्य किसी और माध्यम से भेजेने की जरूरत नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 04-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 24-07-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 24-07-2025

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 500 रूपये आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थी को 250 रूपये आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। यह शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी को वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस ₹ 500/-
एससी / एसटी ₹ 250/-
दिव्यांग ₹ 250/-

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा में छूट

GSECL Instrument Mechanic भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष और आरक्षित एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष की रखी गयी है। आयु को 01.07.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे महिला अभ्यर्थी को 05 वर्ष की छूट और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

अनारक्षित वर्ग 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01-07-2025

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • Instrument Mechanic पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा विधिवत अनुमोदित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित मोड में पूर्णकालिक डिप्लोमा (इंस्ट्रूमेंटेशन और नियंत्रण) अंतिम वर्ष / 5वें और 6वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55% अंकों के साथ बिना एटीकेटी के।

वेतनमान

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को नियमित स्थापना पर वेतनमान 26000-56600 रुपये पर इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। और अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार होंगे।

यह भी पढ़ें : GSECL Plant Attendant Recruitment 2025: गुजरात में प्लांट अटेंडेंट पदों पर सीधी भर्ती

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म GSECL की आधिकारिक वैबसाइट gsecl.in/career पर जाकर भर सकते है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

आवेदन करने के लिए आप GSECL वैबसाइट के Career भाग में जाये और Apply Online पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म में पूछि सभी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें। और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और सभी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top