Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

AIIMS Junior Resident Vacancy 2025: एम्स नई दिल्ली में सीधी भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

AIIMS Junior Resident Vacancy 2025 | AIIMS New Delhi Junior Resident Recruitment 2025

AIIMS Junior Resident Vacancy 2025
AIIMS Junior Resident Vacancy 2025

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences, New Delhi) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन F.07/2025-Acad.I के माध्यम से AIIMS New Delhi ने Junior Resident के रिक्त पदों हेतु ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार AIIMS New Delhi की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।

उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधी सभी जानकारी जो उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए जरूरी है जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि को इस पोस्ट में देख सकते है। और आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफ़िकेशन में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

AIIMS New Delhi Junior Recruitment में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 18 जून 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 जुलाई 2025 से पहले-पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे इसलिए आप इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आपको अपने आवेदन फॉर्म या किसी और अन्य दस्तावेजों को AIIMS New Delhi को भेजेने की जरूरत नहीं है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 18-06-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 03-07-2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

एम्स नई दिल्ली की तरफ से जारी हुए जूनियर रेजिडेंट की भर्ती के नोटिफ़िकेशन में किसी भी तरह के ऑनलाइन आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है। आवेदन शुल्क से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर देख सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थियों को एमबीबीएस / बीडीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) उत्तीर्ण होना चाहिए या एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

केवल उन उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जिन्होंने जूनियर रेजीडेंसी की शुरुआत की तारीख यानी 01.07.2025 से तीन साल पहले एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप सहित) पास किया हो। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने 01.07.2022 से 30.06.2025 के बीच एमबीबीएस/बीडीएस या समकक्ष कोर्स (रेजिडेंसी पूरा करने सहित) पूरा किया है, केवल उन्हीं पर विचार किया जाएगा।

जो लोग एम्स में जूनियर रेजीडेंसी में शामिल हुए थे और जिनकी सेवाएं अनधिकृत अनुपस्थिति या किसी अन्य अनुशासनात्मक/आधार के कारण समाप्त कर दी गई थीं वे इन जूनियर रेजीडेंसी पदों के लिए विचार किए जाने के लिए अपात्र होंगे भले ही वे अन्यथा योग्य हों।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर Junior Resident पदों के चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह रू 56000/- का वेतन दिया जाएगा। और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

यह भी देखें : JIPMER Senior Resident Recruitment 2025: जिपमर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती शुरू

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को AIIMS New Delhi की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment भाग मे जाकर अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन में दिये गए सभी दिशा निर्देश जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी परेशानी न सामना न करना पढ़ें।

  • आवेदन करने के लिए AIIMS New Delhi की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये।
  • आवेदन करने से पहले अपना पंजीकरण करें।
  • ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछि गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top