Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 | बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती

Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 | बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025

Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025
Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र नंबर 23/2025 के अनुसार BTSC Bihar ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे कुल रिक्त पदों की संख्या 11389 है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है और इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के लिए जारी होने वाले अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 150 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अन्य राज्य के सभी अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल ले यह आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूर होगा।

आयु सीमा

बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए और अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और आयु को 01.08.2024 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियम अनुसार दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाईफरी (G.N.M.) का प्रमाण पत्र और जिन अभ्यर्थियों के पास B.S.c. Nursing है वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

आवेदन करने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी अभ्यर्थी के पास न्यूनतम योग्यता नहीं है और वह फिर भी आवेदन करता है तो उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा। और यदि अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद योग्य नहीं पाया जाएगा है तो उस उम्मीदवार के आवेदन फॉर्म को रद्द कर दिया जाएगा।

आवेदन तारीख

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 25 अप्रैल 2025 और आवेदन करने और आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 23 मई 2025 है आप दी गयी अंतिम तारीख से पहले-पहले तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। और आप आवेदन नहीं कर पाएंगे और आप अपने किसी भी दस्तावेजों को या आवेदन फॉर्म को अन्य किसी और माध्यम से BTSC को न भेजे आपको केवल ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

वेतनमान

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे प्रतिमाह रू 9300 – रू 34800 दिया जाएगा और ग्रेड पे के रूप मे रू 4600 रूपये सातवें वेतन के अनुसार दिया जाएगा और साथ ही अन्य लाभ व भत्ते भी इस भर्ती के नियम अनुसार दिये जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (Computer Based Test) परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और यह परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमे बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जो हिन्दी और अंग्रेजी भाषा दोनों मे होंगे और इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और यदि अभ्यर्थी परीक्षा मे गलत उत्तर देता है तो 0.25 अंक काटा जाएगा और सही उत्तर देने पर 01 अंक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UPPSC Technical Education Teaching Recruitment 2025 | यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा शिक्षक भर्ती

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी BTSC Bihar की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा और वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले BTSC की वैबसाइट के Recruitment Section मे जाये और नया पंजीकरण करें पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा और उसके बाद आपको उसमे सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और सभी योग्यता संबंधी एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वी कक्षा की अंकसूची।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM/B.Sc. Nursing का प्रमाण पत्र।
  • अभ्यर्थी की जाति के प्रमाण के लिए जाति प्रमाण पत्र।
  • स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top