Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BSSC Bihar Welfare Organizer and LDC Recruitment 2025

BSSC Bihar Welfare Organizer and Lower Division Clerk Recruitment 2025 | बीएसएससी बिहार कल्याण व्यवस्थापक एवं निम्नवर्गीय लिपिक भर्ती 2025

BSSC Bihar Welfare Organizer and LDC Recruitment 2025
BSSC Bihar Welfare Organizer and LDC Recruitment 2025

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) ने सैनिक कल्याण निदेशालय पटना बिहार के अंतर्गत कल्याण व्यवस्थापक एवं निम्नवर्गीय लिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और अधिसूचना पत्र में दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन के माध्यम से अंतिम तारीख से पहले bssc.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते है।

आप इन पदों से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करना है, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता और वेतनमान आदि को इस पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का आधिकारिक अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।

Bihar BSSC Welfare Organizer & LDC Vacancy – आवेदन शुल्क

कल्याण व्यवस्थापक एवं निम्नवर्गीय लिपिक पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को रू540 का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को रू135 का भुगतान करना होगा। आप आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। शुल्क जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया हो जाने तक संभाल कर रखें।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस रू 540/-
एससी / एसटी रू 135/-
महिला अभ्यर्थी रू 135/-
दिव्यांग रू 135/-

Bihar BSSC Welfare Organizer & LDC Recruitment – आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 57 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना दिनांक 01.08.2024 के अनुसार की जाएगी और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट इस भर्ती के नियम अनुसार दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

कल्याण व्यवस्थापक (Welfare Organizer) पदों के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास और भूतपूर्व हवलदार से सूबेदार मेजर नौसेना एवं वायु सेवा के समकक्ष।

निम्नवर्गीय लिपिक (Lower Division Clerk) पदों के लिए योग्यता

  • कम्प्युटर संचालन एवं कम्प्युटर पर टंकण के हिन्दी एवं अंग्रेजी का ज्ञान और 10+2 या उसके समकक्ष होने के साथ भूतपूर्व हवलदार से सूबेदार मेजर नौसेना एवं वायु सेवा के समकक्ष।

ऑनलाइन आवेदन तारीख

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तारीख 25 अप्रैल 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मई 2025 तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें याद रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म BSSC Bihar को भेजेने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। और उसे रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25.04.2025
आवेदन की अंतिम तारीख 23.05.2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 23.05.2025
एड्मिट कार्ड परीक्षा से पहले
परीक्षा की तारीख वैबसाइट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें : बिहार कर्मचारी चयन आयोग क्षेत्र सहायक भर्ती : Bihar BSSC Field Assistant Recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आप bssc.bihar.gov.in पर जाये और आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन पढ़ें और उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सभी जानकारी भरने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से संबंधी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।

दस्तावेज़ अपलोड हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को दुबारा से चेक और जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top