Kolkata Metro Railway Apprentice Recruitment 2025 | कोलकाता मेट्रो रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025
मेट्रो रेलवे कोलकाता (Metro Railway Kolkata) ने अपने नोटिफ़िकेशन नंबर MRTS/E.373/Trade Apprentice/Pt.VIII के माध्यम से अप्रेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी गयी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें।
Metro Railway Kolkata Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Metro Railway Kolkata |
| पद का नाम | Apprentice |
| पदों की संख्या | 128 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 जनवरी 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mtp.indianrailways.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवार को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹100/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹0/- |
| दिव्यांग (PwD) | ₹0/- |
| महिला (Female) | ₹0/- |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
Metro Railway Kolkata Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है। और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवार को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 15 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 24 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 01.01.2025 |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं क्लास की परीक्षा या उसके बराबर (10+2 परीक्षा सिस्टम के तहत) पास होना चाहिए और उनके पास NCVT/SCVT द्वारा जारी नोटिफाइड ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया – Mode of Selection
मेट्रो रेलवे/कोलकाता में ट्रेनिंग स्लॉट के लिए कैंडिडेट का सिलेक्शन, नोटिफिकेशन के हिसाब से अप्लाई करने वाले सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स की मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट कैंडिडेट्स द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में भरे गए डेटा/डिटेल्स के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट तय करने के लिए इसे फॉलो किया जाएगा। अगर कोई कैंडिडेट गलत डिटेल्स भरता है, तो रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन को यह गलती पता चलते ही उसका कैंडिडेचर कैंसल कर दिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन [कम से कम 50% (कुल) अंकों के साथ] और ITI परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर बनाई जाएगी, जिसमें दोनों को बराबर महत्व दिया जाएगा। उदाहरण के लिए – किसी उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा में 80.58% अंक और ITI में 91.68% अंक हासिल किए हैं, तो चयन के लिए माने गए अंक ½ [80.58+91.68] = 86.13 होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 23 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 जनवरी 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 23-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 22-01-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 22-01-2025 |
यह भी पढ़ें : SSC GD Constable Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको Metro Railway Kolkata की आधिकारिक वैबसाइट https://mtp.indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें। उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
