Delhi DDA Recruitment 2025 | Delhi DDA Vacancy 2025

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तरफ से जारी हुए भर्ती के अधिसूचना नंबर 09/2025/Rectt. Cell/Pers./DDA के अनुसार कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए 1732 पदों पर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना की सभी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।
Delhi Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | Delhi Development Authority (DDA) |
पद का नाम | Various Posts |
पदों की संख्या | 1732 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 05 नवम्बर 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वैबसाइट | www.dda.gov.in |
आयु सीमा : DDA Recruitment 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए एवं आयु को दिनांक 05.11.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा | |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 27 वर्ष |
आयु की गणना दिनांक | 05.11.2025 |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका : Delhi Job 2025 Application Fees
दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 2500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 1500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹2500/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹1500/- |
दिव्यांग | ₹1500/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria
पद का नाम | योग्यता |
Dy. Director (Architect) | शहरी डिजाइन/संरक्षण/लैंडस्केप या बिल्डिंग इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर या 5 वर्षों के अनुभव के साथ आर्किटेक्चर में डिग्री। |
Assistant Director (System) | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में एम.ई./एम.टेक या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/एमसीए में बी.ई./बी.टेक/एम.एससी. के साथ एक वर्ष का अनुभव। |
Junior Engineer (Civil) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा. बी.टेक (सिविल)। |
Junior Engineer (Elect./Mech.) | इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। बी.टेक (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)। |
Patwari | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। |
Stenographer Grade- D | 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। |
Junior Secretariat Assistant | 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। |
Mali | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। |
MTS (Non-Ministerial) | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उत्तीर्ण। |
वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में वेतन लेवल 01 से 11 का वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख : Application Dates
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 06 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क का भुगतान करने एवं आवेदन करने की तारीख 05 नवंबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-10-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 05-11-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-11-2025 |
ऑनलाइन परीक्षा (चरण – I) | दिसंबर / जनवरी |
यह भी पढ़ें : DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025 : हरियाणा बिजली वितरण निगम मे इंजीनियर्स की भर्ती
आवेदन कैसे करें : How To Apply
इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपको DDA की आधिकारिक वैबसाइट https://dda.gov.in/latest-jobs पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले DDA की वैबसाइट पर जाये।
- Recruitment Section में जाकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
FAQ – Delhi DDA Recruitment 2025
Q1. Delhi DDA Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
Ans. इस भर्ती में कुल 1732 पद निकाले गए हैं।
Q2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
Ans. आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 05 नवम्बर 2025 तक चलेगी।
Q3. Delhi DDA Recruitment 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
Ans. न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं/स्नातक/डिप्लोमा/प्रोफेशनल डिग्री की आवश्यकता होगी।
Q4. DDA Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans. अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Q5. इस भर्ती का वेतनमान कितना है?
Ans. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 से लेवल-11 पे मैट्रिक्स (₹18,000 – ₹1,51,100) तक वेतन दिया जाएगा जो पद के अनुसार अलग-अलग होगा।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
Ans. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।
Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
Ans. General और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2500 है। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को ₹2500 शुल्क जमा करना होगा।
Q8. आवेदन कैसे करें?
Ans. उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Comment