SEBI Assistant Manager Recruitment 2025 | SEBI Vacancy 2025
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आयु आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
SEBI Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Securities and Exchange Board of India (SEBI) |
| पद का नाम | Assistant Manager |
| पदों की संख्या | 110 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 नवम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.sebi.gov.in |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.04.2025 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
SEBI Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1180 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 118 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹1180/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹118/- |
| दिव्यांग | ₹118/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria
| पद का नाम | योग्यता |
| Assistant Manger (General) | किसी भी स्ट्रीम में मास्टर डिग्री या लॉ में बैचलर डिग्री (एलएलबी) या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री। या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए/सीएस) या अन्य समकक्ष डिग्री। |
| Assistant Manger (Legal) | कानून में स्नातक डिग्री एलएलबी। |
| Assistant Manger IT | कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ स्नातक डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स / आईटी / कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग डिग्री। |
| Assistant Manger Engineering (Electrical) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री। |
| Assistant Manger Engineering (Civil) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री। |
| Assistant Manger Research | वाणिज्य / अर्थशास्त्र / सांख्यिकी में मास्टर डिग्री। |
| Official Language | डिग्री स्तर पर अंग्रेजी भाषा के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री / हिंदी के साथ स्नातक डिग्री और संस्कृत / अंग्रेजी / अर्थशास्त्र / वाणिज्य के साथ मास्टर डिग्री। |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सेबी सहायक प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹25,500 – ₹1,77,500/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे आप इसके संबंध मे अधिक जानकारी अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 30 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 30-10-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 28-11-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 28-11-2025 |
यह भी पढ़ें : RPSC Statistical Officer Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको SEBI की आधिकारिक वैबसाइट www.sebi.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Career Section मे जाये और अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
Leave a Comment