RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025 : पदों की संख्या 5810 से अधिक और स्नातक उम्मीदवार कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 06/2025 के अनुसार Graduate Level रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक RRB NTPC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे बताए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।
RRB NTPC Recruitment 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Board (RRB) |
| पद का नाम | Graduate Level Vacancy |
| पदों की संख्या | 5810 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 नवम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.rrbchennai.gov.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट : Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गयी है जिसे दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 33 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 01.01.2026 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹500/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹250/- |
| महिला | ₹250/- |
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपए शुल्क वापस कर दिया जाएगा यदि अभ्यर्थी कम्प्युटर आधारित परीक्षा मे उपस्थित होता है तो और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा यदि अभ्यर्थी कम्प्युटर आधारित परीक्षा मे उपस्थित होते है तो।
शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria
| पद का नाम | योग्यता |
| मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Train Manager) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष। |
| स्टेशन मास्टर (Station Master) | |
| मुख्य आयुक्त सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Comm. cum Ticket Supervisor) | |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (Junior Accounts Assistant cum Typist) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या समकक्ष और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में दक्षता आवश्यक है। |
| वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या समकक्ष और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में दक्षता आवश्यक है। |
| यातायात सहायक (Traffic Assistant) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या समकक्ष और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में दक्षता आवश्यक है। |
ऑनलाइन आवेदन तारीख : Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 21 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 21-10-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 22-11-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 22-11-2025 |
Read Also : RRC NER Apprentice Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें : How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको RRB NTPC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर https://www.rrbchennai.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। वैबसाइट पर जाने के बाद आपको इस भर्ती का अधिसूचना पढ़ना होगा जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये। उसके बाद Apply Online पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क का भुगतान करें उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Leave a Comment