RPSC School Lecturer Recruitment 2025
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच पदों (School Lecturer & Coach) के 3000 से अधिक रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक एवं पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक RPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है।

आप इस भर्ती से जुड़ी हर एक जानकारी जो आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी है जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
RPSC School Lecturer Vacancy 2025 का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
- विवरण – जानकारी
- भर्ती बोर्ड – Rajasthan Public Service Commission, Ajmer (RPSC)
- पद का नाम – प्राध्यापक एवं कोच (School Lecturer & Coach)
- पदों की संख्या – 3225
- आवेदन की अंतिम तिथि – 12 सितम्बर 2025
- आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
- आधिकारिक वैबसाइट – rpsc.rajasthan.gov.in
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी एवं सभी पात्र उम्मीदवारों को इस भर्ती के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट।
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आयु की गणना दिनांक | 01.01.2026 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवार जो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आते है उन्हे 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क | |
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) | ₹ 600/- |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹ 400/- |
दिव्यांगजन (PwD) | ₹ 400/- |
शैक्षणिक योग्यता – Qualification
हिंदी,अंग्रेज़ी,संस्कृत,राजस्थानी,पंजाबी,उर्दू,इतिहास,राजनीति विज्ञान,भूगोल,अर्थशास्त्र,समाज शास्त्र,लोक प्रशासन, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित – विषय के लिए योग्यता
- प्रासंगिक विषय में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
गृह विज्ञान – विषय के लिए योग्यता
- यूजीसी/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा गृह विज्ञान में मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा के साथ।
जीवविज्ञान – विषय के लिए योग्यता
- प्राणीशास्त्र/ वनस्पति विज्ञान/ सूक्ष्म जीव विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी/ जीवन विज्ञान/ जैव विज्ञान में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा बशर्ते उन्होंने स्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र का अध्ययन किया हो और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद / सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
व्यापार – विषय के लिए योग्यता
- वाणिज्य में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा के साथ बी.कॉम. या वाणिज्य में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा।
चित्रकला – विषय के लिए योग्यता
यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त चित्रकला में स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष घोषित योग्यता या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी कला विद्यालय / कॉलेज से कला में चार / पाँच वर्षीय डिप्लोमा।
व्यायाम शिक्षा – विषय के लिए योग्यता
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर/एम.पी.एड. (2 वर्ष अवधि)।
कोच (एथलेटिक्स), कोच (बास्केटबॉल), कोच (वॉलीबॉल), कोच (हैंडबॉल), कोच (कबड्डी), कोच (टेबल टेनिस) – विषय के लिए योग्यता
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, शारीरिक शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा और राष्ट्रीय खेल संस्थान की किसी भी शाखा से पूर्णकालिक/कालिक राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) प्रमाणपत्र।
क्रम संख्या | विषय का नाम | कुल पद |
01 | हिंदी | 710 |
02 | अंग्रेज़ी | 307 |
03 | संस्कृत | 70 |
04 | राजस्थानी | 06 |
05 | पंजाबी | 06 |
06 | उर्दू | 140 |
07 | इतिहास | 170 |
08 | राजनीति विज्ञान | 350 |
09 | भूगोल | 270 |
10 | अर्थशास्त्र | 34 |
11 | समाज शास्त्र | 22 |
12 | लोक प्रशासन | 02 |
13 | गृह विज्ञान | 70 |
14 | रसायन विज्ञान | 177 |
15 | भौतिक विज्ञान | 94 |
16 | गणित | 14 |
17 | जीवविज्ञान | 85 |
18 | व्यापार | 430 |
19 | चित्रकला | 180 |
20 | संगीत | 07 |
21 | व्यायाम शिक्षा | 73 |
22 | कोच (एथलेटिक्स) | 02 |
23 | कोच (बास्केटबॉल) | 02 |
24 | कोच (वॉलीबॉल) | 01 |
25 | कोच (हैंडबॉल) | 01 |
26 | कोच (कबड्डी) | 01 |
27 | कोच (टेबल टेनिस) | 01 |
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर Rajasthan RPSC School Lecturer & Coach Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 ग्रेड पे रु4800 का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 अगस्त 2025 और आवेदन करने एवं शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 12 सितम्बर 2025 समय रात्री 12 बजे तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। आपके आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपना किसी भी तरह का दस्तावेज़ या आवेदन फॉर्म को RPSC को न भेजें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 14-08-2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 12-09-2025 |
शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 12-09-2025 |
यह भी देखें : Railway RRC ER Apprentice Recruitment 2025 – पूर्वी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 3115 पद Apply Online
आवेदन कैसे करें – How to Apply
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको RPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन में बताए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। और फॉर्म भरने से पहले अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होंगे।
आवेदन करने के लिए RPSC की आधिकारिक वैबसाइट या SSO पोर्टल पर जाए।
अपना पंजीकरण करें और पंजीकरण नंबर एवं पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को सावधानी से दर्ज करें।
अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
FAQ – RPSC School Lecturer Vacancy 2025
- RPSC School Lecturer Vacancy 2025 में कुल कितने पद हैं?
- इस भर्ती में कुल 3225 पद हैं जिनमें प्राध्यापक और कोच पद शामिल हैं।
- RPSC School Lecturer 2025 की आवेदन तारीख क्या है?
- आवेदन 14.08.2025 से 12.09.2025 तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है।
- RPSC School Lecturer 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए।
- RPSC School Lecturer भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
- उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आरक्षित वर्ग को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
- RPSC School Lecturer 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य वर्ग के लिए ₹600 ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹400 और एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹400 आवेदन शुल्क निर्धारित है।
- RPSC School Lecturer 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा?
- उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- RPSC School Lecturer 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Comment