MPPKVVCL Recruitment 2025 | मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बिजली विभाग भर्ती 2025
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) की तरफ से जारी होने वाले संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जो भी आपको आवेदन करने के लिए जरूरी है। सभी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Madhya Pradesh Paschim Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited (MPPKVVCL) |
| पद का नाम | Various Posts |
| पदों की संख्या | 4009 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.mpwz.co.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम से जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / अन्य राज्य (UR/Other State) | ₹1200/- |
| पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹600/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹600/- |
आयु सीमा – Age Limit
मध्य प्रदेश भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवार को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से बी.टेक/बी.ई, डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं, जीएनएम, एम.एससी, एम.ई/एम.टेक, एमसीए, पीजी डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता।
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बिजली विभाग भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रु 18,000 – रु 42,700/- साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवार को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है। और नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 21-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 21-01-2026 |
यह भी पढ़ें : MPPGCL Plant Assistant Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको https://mpez.co.in/career/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप इस भर्ती के अधिसूचना को पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
