MPEZ ITI Trade Apprentice Recruitment 2025 | एमपी बिजली विभाग 10वी पास जॉब 2025
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर जो मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की एक उत्तरवर्ती कंपनी है। इसके द्वारा म.प्र. के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए जिन्होने दसवी कक्षा के साथ आई.टी.आई. (एन.सी.वी.टी. / एस.सी.वी.टी.) उत्तीर्ण की हो वे अभ्यर्थी कम्प्युटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) इलेक्ट्रिक्शन, स्टेनोग्राफर (हिन्दी) मे अपरेंटिस (एक वर्ष) के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। जिसके सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती की सभी जानकारी को (सरकारी रिज़ल्ट एमपी) पर देख सकते है।
इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता आदि। आप इस भर्ती मे आवेदन करने से पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की परेशानी न आए। और आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकें।
MPEZ Vacancy 2025 के बारे मे
MPPKVVCL Recruitment 2025 | |
विभाग का नाम | Madhya Pradesh Poorv Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited (MPPKVVCL) |
भर्ती का नाम | ITI Trade Apprentice |
आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 10 फरवरी 2025 |
अंतिम तारीख | 11 मार्च 2025 |
वेतनमान | रू 7700 – रू 8050 |
कुल पदों की संख्या | 175 |
आधिकारिक वैबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
आयु सीमा एवं आयु मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। और अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2025 तक पूर्ण हो चुकी हो। और आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- कोपा, स्टेनो हिन्दी पदों के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी कक्षा पास होने के साथ अभ्यर्थी के पास 1 वर्ष का (NCVT/SCVT) का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इलेक्ट्रिक्शन : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी कक्षा पास होने के साथ अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष का (NCVT/SCVT) का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन आईटीआई मे कुल प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। और यदि किसी अभ्यर्थी के समान अंक है तो जिस अभ्यर्थी की अधिक आयु होगी उसको पहले प्राथमिकता दी जाएगी। और अभ्यर्थियों की इस सूची को आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी देख सकते है।
यह भी पढ़ें : MPPKVVCL Indore Class-II Recruitment 2025 | MPEB Vacancy | बिजली विभाग भर्ती
ऑनलाइन आवेदन तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 10 फरवरी 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2025 है। अभ्यर्थी इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक ऑनलाइन आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने का ऑनलाइन ही एकमात्र तरीका है। किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि आप इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है। तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें।
ट्रेड | सामान्य | अनुसचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | कुल |
कम्प्युटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 21 | 09 | 12 | 16 | 58 |
इलेक्ट्रिक्शन | 38 | 16 | 21 | 28 | 103 |
स्टेनोग्राफर (हिन्दी) | 05 | 02 | 03 | 04 | 14 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को अपरेंटिस पोर्टल पर जाकर कर सकते है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन कर अपरेंटिस प्रोफ़ाइल कंप्लीट करना होगा। बिना अपरेंटिस प्रोफ़ाइल कंप्लीट किए बिना आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, लिंग, आयु, योग्यता संबंधी सभी जानकारी को भरें और उसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
एमपीईजेड आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस भर्ती 2025 का अधिसूचना पत्र पढ़ें।
Leave a Comment